महाराष्ट्र में हुआ पहला समलैंगिक विवाह

 13 Jan 2018  2304
मुंबई, ( १२ जनवरी २०१८)- महाराष्ट्र का पहला पुरुष समलैंगिक विवाह विदर्भ के जिले यवतमाल में हुआ। महाराष्ट्र और इंडोनेशिया से आने वाले दो लड़के अमेरिका में एक ही कंपनी में  नौकरी करते थे। लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे इन दो लड़कोनो शादी करने का निर्णय लिया। और हालही में उनका विवाह हुआ। जो की सरे शहर और राज्य में चर्चा का विषय बना है।  
 
शादी के कुछ दिनो बाद जब सोशल मीडिया पर फोटो वायरल हुई। तब ये सारा मामला सामने आया। पर इस सारे मामले में एक बात समझ नहीं आई। की यवतमाल वाले लड़के के माँ बाप का इस शादी को विरोध था। तो शादी यवतमाल में ही क्यों की गई। वो तो इंडोनेशिया आय अमेरिका में भी हो सकती थी। इससे ऐसा प्रतीत होता है की, ये सारा मामला पब्लिसिटी स्टंट के लिए रचा गया। 
 
* शादी यवतमाल के बड़े होटल में हुई 
* शादीमें बाहरी देशोंके कई महेमान आए, जिनमे १० समलैंगिक जोड़ो का समावेश था 
 
* समलैंगिक विवाह को लेकर भारत की  स्थिति
 
सुप्रीम कोर्ट ने समलैंगिक विवाहों को अवैध करार दिया है। भारत में आईपीसी की धारा 377 को समाप्त करने पर ही समलैंगिक विवाहों को मान्यता दी जा सकती है. इस कानून के तहत समलैंगिक संबंध अवैध करार दिए गए हैं। भारत में लंबे समय से समलैंगिक विवाह को मान्यता देने की लड़ाई लड़ी जा रही है.
 
* इन देशोमें है समलैंगिक विवाह की मंजूरी
 
समलैंगिक विवाहों को वैध बनाने वाला पहला देश था नीदरलैंड जहाँ इसे २००१ में कानूनी मान्यता प्राप्त हुई। और ताइवान एशिया का पहला ऐस देश है जहां समलैंगिक विवाहों को मान्यता दी गई है। समलैंगिक विवाह नीदरलैंड, बेल्जियम, स्पेन, कनाडा, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, नार्वे, जर्मनी और अमेरिका में मान्य हैं। दुनिया में कुल १६ देशों में समलैंगिक विवाहो को कानूनी मान्यता प्राप्त हुई है।