श्री हरि सत्संग समिति, मुंबई सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिये सम्मानित

 23 Jul 2019  1733

मुंबई,(23 जुलाई 2019)- श्री हरि सत्संग समिति की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की गत शनिवार को गुवाहाटी में हुई बैठक में वर्ष 2018-2019 के लिए संस्था की मुंबई शाखा को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिये सम्मानित किया गया। संस्था की मुंबई शाखा को यह सम्मान उक्त कार्यकाल में सर्वाधिक वन यात्राओं कराने, वनवासी कथाकारों के माध्यम से सर्वाधिक कथाओं के आयोजन, महिला समिति की सक्रियता और केंद्रीय कार्यालय को समय पर मासिक रिपोर्ट देने के लिए दिया गया है। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यनारायण काबरा, महामंत्री अनिल मानसिंहका, एकल अभियान के अध्यक्ष बजरंग लाल बागरा,  मुंबई अध्यक्ष गोपाल कंदोई, उपाध्यक्ष  विजय जी.  केडिया, सचिव श्यामसुंदर खेतान, कोषाध्यक्ष नारायण करवा, महिला समिति अध्यक्ष शारदा सरावगी, संरक्षक मीना अग्रवाल  सहित समिति के तमाम पदाधिकारी उपस्थित थे।