महाराष्ट्र की राजनीति के लिए यह अच्छा नहीं हैं- उत्तम जैन

 20 Nov 2019  722

 मेट्रो हलचल टीम
मुंबई,( 20 नवंबर 2019)-
महाराष्ट्र का विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद से ही महाराष्ट्र की राजनीति में रोज ड्रामा सस्पेंश बना हुआ हैं। बीजेपी शिवसेना में मुख्यमंत्री पद को लेकर मनमुटाव तो कही विरोधियों द्वारा सत्ता स्थापन करने की तैयारी पर हमने दक्षिण मुंबई लोकसभा सीट पर अखंड हिंद पार्टी के सबसे मजबूत उम्मीदवार उत्तम. आर.जैन से बात कर इस राजनीतिक सस्पेंश से पर्दा उठाने की कोशिश की है। महाराष्ट्र की राजनीति और ड्रामा पर उत्तम जैन ने कहा कि महाराष्ट्र में जो रहा है वह महाराष्ट्र की जनता व राजनीतिक पार्टियों के लिए अच्छा नहीं हो रहा है। महाराष्ट्र में किसकी सरकार बनेगी, फिलहाल यह कहना बहुत मुश्किल है,लेकिन सरकार तो बीजेपी की ही बनेगी क्योंकि यह सबसे बड़ी और स्थिर पार्टी है। राष्ट्रपति शासन लगने के बाद सभी पार्टियों को बहुमत सिद्ध करके सत्ता स्थापन करने के लिए पूरा-पूरा समय मिल रहा हैं, जिसके चलते हर पार्टी अपना-अपना दावा पेश करके बड़ा खेल खेल सकती हैं। राष्ट्रपति शासन लगाना बहुत बड़ा और सही निर्णय है, लेकिन मुख्यमंत्री फंड से जिन मरीजों को सहायता मिलती रही हैं, वह बंद हो गई है,जिसके कारण मरीजों को समय पर उपचार नहीं मिल पा रहा हैं, साथ ही किसानों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। इसलिए जल्दी से जल्दी सत्ता स्थापना होनी जरूरी हैं, ताकि आम लोगों को राहत मिल सकें। गौरतलब है कि उत्तम जैन दक्षिण मुंबई लोकसभा सीट से कांग्रेस, शिवसेना के उम्मीद्वारों को कडी टक्कर देकर जीतने की ताकत रखनेवाले जागरूक उम्मीद्वार थे, लेकिन कुछ तकनीकी अड़चनों के चलते अचानक उत्तम जैन को अपना नामांकन वापस लेना पड़ा, लेकिन साल 2024 होनेवाले लोकसभा चुनाव में उत्तम जैन के रूप में मजबूत दावेदार मिलने की संभावना जताई जा रही हैं। बता दें कि उत्तम जैन सभी धर्म के लोगों के साथ-साथ जैन समाज के लोगों के बीच एक लोकप्रिय चेहरा है। कई सालों तक इन्होंने एनसीपी सेवादल के दक्षिण मुंबई के जिलाध्यक्ष पद पर विराजमान रहते हुए काफी सराहनीय कार्य किया। अपने अच्छे कार्यों के दम पर उत्तम जैन को आला नेताओं का समर्थन प्राप्त हैं। साथ ही जमीन से जुड़े होने के कारण लोगों के बीच प्रसिद्ध हैं। सामाजिक संस्था नेताजी सुभाषचंद्र बोस कल्याणकारी मंडल ट्रस्ट के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं महिला बाल विकास आयोग के दक्षिण मुंबई के जिला कार्याध्यक्ष समेत मारवाड़ी जैन समाज की अनेकों सामाजिक धार्मिक संस्थाओं में सक्रिय रूप से जुड़कर अपने सराहनीय कार्यों की रोशनी फैला रहे हैं।