मैडम तुसाद में दीपिका पादुकोण का पुतला

 14 Mar 2019  905

मुंबई, (14 मार्च 2019)- दीपिका पादुकोण का लंदन के मैडम तुसाद म्यूजियम में पुतला लग गया है। दीपिका ने खुद अपने पुतले से पर्दा उठाया है। इस दौरान दीपिका के पति रणवीर सिंह भी मौजूद थे। इस दौरान रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण के इस पुतले पर एक क्यूट सा रिएक्शन दिया है।   सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दीपिका पादुकोण रणवीर से पुतले पर रिएक्शन मांग रही थीं। रणवीर ने पुतले को देख के बाद ऑडियंस से कहा- क्या में इसे घर ले जा सकता हूं। आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर अपने पुतले पर से पर्दा उठाया। रणवीर सिंह के अलावा इस मौके पर दीपिका पादुकोण के माता-पिता उज्जवला पादुकोण, प्रकाश पादुकोण भी मौजूद थे। आपको बता दें कि दीपिका के पुतले लंदन और दिल्ली के मैडम तुसाद म्यूजियम में लगाए जाएंगे। दीपिका पादुकोण इस पुतले में केप लहंगे में नजर आ रही हैं। दीपिका ने ये लहंगा आईफा अवॉर्ड्स 2016 में पहना था। इसके अलावा दीपिको के पुतले को नेकलेस भी पहनाया गया है। दीपिका से पहले अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली के वैक्स फिगर भी मैडम तुसाद म्यूजिम में लगाए जा चुके हैं। आपको बता दें कि मैडम तुसाद के एक्सपर्ट्स ने पिछले साल दीपिका पादुकोण के 200 मेजरमेंट लिए थे। इसके अलावा उनके कई एंगल्स से फोटोग्राफ भी लिए थे। दीपिका ने एक इंटरव्यू में कहा था कि- वह काफी छोटी थी जब वह पहली बार लंदन के मैडम तुसाद म्युजियम में गई थी।दीपिका ने कहा था कि उनके लिए इस म्यूजियम का हिस्सा बनना काफी रोमांचक है। मैडम तुसाद की 23 देशों में चेन हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका अब मेघना गुलजार की फिल्म छप्पाक में नजर आएंगी। इस फिल्म में वह एक एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल  का किरदार निभाएंगी। इस फिल्म को राजी फिल्म की डायरेक्टर मेघना गुलजार है।