संजोना डेवलपर के मालिक बिल्डर संजय अग्रवाल ने खुद को गोली मार की आत्महत्या

 03 Jan 2019  893

मुंबई, (03 जनवरी 2018)- चेंबूर इलाके के नामचीन बिल्डर संजय अग्रवाल( 57) ने गुरूवार की सुबह स्वयं को गोली मारकर सुसाईड़ कर लिया। फिलहाल चेंबूर पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है, हालांकि घटना बिल्डर ने सुसाईड क्यों किया। इस मामले पर फिलहाल रहस्य बना हुआ है। जानकारी के मुताबिक, पिछले 20 साल से अग्रवाल केमिकल नाम की कंपनी चलाते थे, जो कि मुंबई सहित आसपास की कई कंंपनियों को केमिकल सप्लाई करती है। लेकिन कुछ साल पहले अग्रवाल ने कंस्ट्रसन क्षेत्र में कदम रखा, और सुनील गुप्ता नाम के एक व्यक्ति के साथ मिलकर संजोना डिवेलपर नाम की एक कंपनी बनाई। इस कंपनी द्वारा मुंबई में कई निर्माणाधीन कार्य जारी है। गुरूवार की सुबह साढ़े ग्यारह बजे अपने घर में रखी हुई लाइसेंसी रिवाल्वर निकालकर खुद को गोली मार लिया। पुलिस को अग्रवाल बिल्डर के घर से कोई सुसाईड नोट बरामद नहीं हुआ है। चेंबूर पुलिस ने सव का पंचनामा करके उसे राजावाड़ी हास्पिटल में भेज दिया।