मुंबई में बच्चियों के अपहरण के मामले में 4 सालों में हुई 1500 प्रतिशत की बढ़ोतरी

 16 Apr 2018  577

मुंबई, (16 अप्रैल 2018)- मुंबई में साल 2013 के मुकाबले में 2017 में बच्चियों के अपहरण की वारदात में इज़ाफा हुआ है। ऐसी जानकारी मुंबई पुलिस के जन सूचना अधिकारी सुरेश निर्मल ने आरटीआई के माध्यम से आरटीआई कार्यकर्ता शकील शेख को दी है। मिली जानकारी के मुताबिक, साल 2013 के मुकाबले में 2017 में लड़कियों के अपहरण की वारदात में 1500 %  इज़ाफ़ा हुआ है, जिसमें साल 2013 से लेकर 2017 तक 3390 बच्चों का अपहरण हुआ है। इसमें 3131 मिल चुके हैं, जबकि 259 बच्चे अब तक लापता हैं। साल 2013 से लेकर 2017 तक 5056 बच्चियों का अपहरण हुआ है, जिनमें 4668 मिल चुकी हैं, जबकि 370 बच्चियों का अब तक कोई पता नहीं है, वहीं साल 2013 से लेकर 2017 तक 6510 पुरुषों गायब हुए हैं, जिनमें 5322 मिल चुके हैं, जबकि 1188 की अब तक कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है, तो वहीं साल 2013 से लेकर 2017 तक 2839 महिलाऐं गायब हुई हैं, जिनमें 2309 मिल चुकी हैं, जबकि 530 का अब तक कोई अता पता नहीं है।आरटीआई कार्यकर्ता शकील शेख ने ऐसी आशंका जाहिर किया है कि महिलाऐं और छोटी बच्चियों के अपहरण होने के पीछे मानव तस्करी शामिल है। इसलिए मुंबई पुलिस को मामले की गंभीरता से छानबीन करना जरूरी है।