नेत्रहीन को नौकरी का झांसा देकर किया रेप, बेटे को मारने की धमकी देकर किया प्रताड़ित

 19 Sep 2015  1172
सिरसा। सिरसा में नेत्रहीनों के एक निजी स्कूल में एक नेत्रहीन महिला टीचर के साथ नौकरी का झांसा देकर रेप करने का मामला सामने आया है। घटना 16 मई की है, लेकिन पीड़िता ने रविवार को महिला थाने में मामला दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि जब वह शिकायत करने थाने जाने लगी तो उसके बेटे को जान से मारने की धमकी देकर प्रताड़ित किया गया। महिला विधवा है और अपने इकलौते बेटे के साथ किराये के मकान में रहती है। आरोपी की पहचान सुरेश के रुप में हुई है, जो उसी स्कूल में म्यूजिक टीचर है और वह भी नेत्रहीन है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 
महिला के मुताबिक 16 मई को सुरेश उसे बड़ी जगह जॉब का फॉर्म भरवाने के लिए ले गया। सुरेश ने उसके साथ जबरदस्ती रेप किया। जब वह शिकायत देने के लिए थाने जाने लगी तो उसे उसके बेटे को मारने की धमकी देने लगा। इसके बाद वह लगातार उसे मानसिक रुप से प्रताड़ित करने लगा। उसकी प्रताड़ना से तंग आकर रविवार को पीड़िता ने महिला थाने में शिकायत दी। महिला थाना प्रभारी सीमा का कहना है कि पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
 
स्कूल में पढ़ने वाली लड़कियों के साथ भी अवैध संबंध होने के लगाए आरोप
पीड़िता पिछले 4 साल से स्कूल में पढ़ा रही है। उसका आरोप है कि सुरेश के स्कूल की अन्य छात्राओं के साथ भी संबंध है। छात्राएं उसके डर से जुबान नहीं खोलती। सुरेश के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।