छेड़खानी के डर से महिला ने घर की बाल्कनी से लगाई छ्लांग
07 Apr 2018
950
पुणे, (7 अप्रैल 2018)- पुणे में 30 वर्षीय महिला ने छेड़खानी से बचने के लिए अपने घर की गैलरी से छलांग लगा दी। वारदात देर रात 2 बजे के आस पास की हैं। इस घटना में महिला को काफ़ी चोटें आयीं है, और उसका पैर भी फ्रैक्चर हो गया है। अब पुणे के वाकड पुलिस स्टेशन ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दिया है। पुलिस के अनुसार, महिला घर में अकेली थी तभी मौक़ा पाकर एक अनजान शख्स घर पर पानी पीने के बहाने से घुस गया और महिला के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। महिला ने खुद को बचाने के लिए घर की पहली मंजिल की गैलरी से कूद गई। घटना में महिला घायल हुई हैं। महिला को हॉस्पिटल में भरती किया गया है। महिला का पति एक इन्शुरन्स कंपनी में काम करता है। पति किसी काम से बाहर गया हुआ था, महिला अपने दो छोटे बच्चों के साथ घर पर अकेली थी। तभी देर रात एक अनजान शख्स घर में पानी पीने के बहाने आया, महिला जैसे ही किचन में पानी लेने गई तो अंदर से व्यक्ति ने दरवाजा लगा लिया। महिला पर अचानक हमला कर दिया। वो उससे ज़ोर ज़बरदस्ती करने लगा। शख़्स ने महिला को यह धमकी दी कि अगर उसने मांग पूरी नहीं की तो बच्चों को जान से मार देगा। महिला अपनी आबरू बचाने के लिए पहली मंजिल से कूद गई, नीचे खड़ी कार के ऊपर महिला जा गिरी। महिला को वहीं पास में रहनेवाले एक व्यक्ति ने बचाया। मौका पाकर अनजान शख्स भाग गया।