लाश से मिली एक फोटो ने खोला हत्‍या का राज, पढ़ें क्‍या है पूरा मामला

 27 Mar 2018  660

तीन लोगों को 25 साल के एक व्यक्ति की कथित रूप से हत्या करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है. आरोप है कि मृतक के एक आरोपी की बहन से प्रेम प्रसंग चल रहा था.

ठाणे, (27 मार्च 2018)- 

 तीन लोगों को 25 साल के एक व्यक्ति की कथित रूप से हत्या करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि मृतक के एक आरोपी की बहन से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पुलिस ने कहा कि यहां नलपाडा इलाके के निवासी राशिद फकीर खान का शव रविवार दोपहर में मिला। पुलिस उसके पास से एक पैनकार्ड और एक महिला की तस्वीर बरामद की है। अधिकारियों ने कहा कि महिला का पता लगाया गया और पाया गया कि मृतक का उससे प्रेम प्रसंग चल रहा था, लेकिन लड़की के परिवार को उनके रिश्ते पर आपत्ति थी।पुलिस उपायुक्त सुनील लोखंडे ने कहा कि आरोपियों को 31 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है। आगे की जांच जारी है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान अरशद अब्दुल हसन खान, विवेक यादव और रतनलाल सोनूराज यादव के रूप में हुई है।