कमाल की ये चीनी मोटापा करती है कम, जानिए इसके 7 हेल्दी फायदे
16 Sep 2015
1250
दालचीनी के सेवन से दर्द कम होता है और अकडऩ दूर होती है। यह किडनी को डिटॉक्स करती है और सांस संबंधी दिक्कतें दूर ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाती है। शहद तथा दालचीनी का मिलाकर सेवन करना दिल की बीमारियों, कोलेस्ट्रॉल, त्वचा रोग, सर्दी जुकाम, पेट की बीमारियों के लिए फायदेमंद है। 1-3 ग्राम दालचीनी का चूर्ण खाने से पहले लेने से डायबिटीज के मरीजों को लाभ होता है। यह शुगर फ्री होने के साथ शरीर में रक्त संचार को सुचारू करती है।
यह शरीर में वसा को कम करती है इसलिए इसका प्रयोग मोटापे को कम करने के लिए भी किया जाता है। इसके लिए 1-3 ग्राम चूर्ण दिन में दो बार लें। चाय में एक चम्मच दालचीनी पाउडर मिलाकर एक गिलास पानी में उबाल लें। इसमें दो बड़े चम्मच शहद मिलाकर सुबह नाश्ते से लगभग आधा घंटा पहले पीएं। ऐसा ही रात को सोने से पहले करें। नियमित ऐसा करने से चर्बी कम होती है। वजन कम होने लगता है।