वीजा प्रॉब्लम के चलते ट्रिप न करें कैंसल, इन 7 देशों में मिलती है इसकी छूट
26 Sep 2015
2183
हाथ में विदेश यात्रा का योग है, जेब में अच्छे-खासे पैसे हैं और मस्ती करने का पूरा मूड है, लेकिन इन सारी प्लानिंग पर पानी तब फिर जाता है जब वीजा नहीं मिल पाता। लेकिन कहते हैं न जहां चाह है वहां राह है। तो निराश होने की जरूरत नहीं, वीजा प्रॉब्लम के चलते प्लानिंग कैंसल करने से बेहतर है जगह बदल लेना। कहने का मतलब है किसी ऐसे जगह की सैर पर निकल जाएं, जहां वीजा का चक्कर ही न हो। ऐसा कैसे पॉसिबल है? जी है, बिल्कुल पॉसिबल है। दुनिया में ऐसी कई सारी जगहें हैं, जहां बिना वीजा के सैर की जा सकती है और वहां के खूबसूरत नजारों का लुत्फ लिया जा सकता है। दुनिया में किसी भी देश के मुकाबले भारत को इस मामले में ज्यादा छूट मिली हुई है। भारतीयों को 52 देशों में बिना वीजा के जाने या वीजा ऑन अराइवल की सुविधा हासिल है। आइए, जानते हैं ऐसी ही कुछ जगहों के बारे में।
ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड
ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड ब्रिटेन की ओवरसीज टेरेटरी है जो प्यूर्टोरिको के ईस्ट में है। यहां खासतौर से टूरिस्ट व्हाइट सैंड को देखने और मौज-मस्ती करने आते हैं। इंडियन्स के लिए स्पेशली यहां 31 दिन वीजा फ्री रहने की परमिशन है। तो बिना किसी टेंशन के इस स्पेशल छूट का फायदा उठाकर इस आइलैंड की खूबसूरत जगहों की सैर की जा सकती है। खाने-पीने से लेकर घूमने और एडवेंचर करने के लिए यहां कई सारी सुविधाएं मौजूद हैं।