सुबह खाली पेट पानी पीने के ये हैं 6 जबरदस्त फायदे जानकर दंग रह जाएंगे
26 Sep 2015
2241
सुबह खाली पेट पानी पीना शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। इस दौरान एक से सवा लीटर पानी पीया जा सकता है। हमेशा पानी घूंट-घूंट करके पीना चाहिए क्योंकि इससे हमारे मुंह में मौजूद लार भी पेट में जाती है और पाचनक्रिया दुरुस्त होती है।
खाली पेट पानी पीने से पेट की गंदगी दूर होकर रक्तशुद्ध होता है।
पानी आपके खून से घातक तत्वों को बाहर निकालता है जिससे त्वचा चमकदार बनती है।
सुबह खाली पेट पानी पीने से मांसपेशियां और नई कोशिकाएं बनती हैं।
शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ जाता है जिससे वजन कम होता है।
पेट अच्छी तरह साफ होने पर यह भोजन से पोषक तत्वों को ठीक प्रकार से ग्रहण कर पाता है।