मोटापे को कम करके गठिया (आर्थराइटिस ) को काबू किया जा सकता है।

 16 Sep 2015  1804
मोटापे को कम करके गठिया (आर्थराइटिस ) को काबू किया जा सकता है। जर्नल अमरीकन अकेडमी ऑफ  ऑर्थोपेडिक सर्जन (जेएएओएस) के ताजा अंक के अनुसार मोटापे व आर्थराइटिस में सीधा संबंध होता है क्योंकि बढ़ते वजन का असर घुटनों के कार्टिलेज को प्रभावित करने लगता है। इससे बचने के लिए वजन नियंत्रित करना जरूरी है।

व्यायाम से रहें फिट

हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. सचिन गुप्ता के अनुसार मोटापे से पैर व कमर की हड्डियों पर अत्यधिक वजन पड़ता है जिससे वे घिसने लगती हैं और आर्थराइटिस हो जाता है। ऐसे मरीजों में कमर, पैरों, कूल्हे व एडिय़ों के दर्द की समस्या भी आमतौर पर देखने में आती हैं।