फैशन में पुराना ब्लाउज पैटर्न, नए लुक के साथ

 16 Sep 2015  7557
साड़ी से ज्यादा फैशनेबल कुछ नहीं। अगर आप अपनी खूबसूरत साड़ी के साथ स्टाइल का पुट शामिल करना चाहती हैं, तो ब्लाउज के मामले में नए-नए प्रयोग करने से हिचकें नहीं। आपके ये एक्सपेरिमेंट आपको लुक को बेहतरीन बना देंगे। ब्लाउज के डिजाइन में चेंज करने से साड़ी को कंटेम्परेरी ट्विस्ट दिया जा सकता है। साड़ी को हाईलाइट करने के लिए ब्लाउज का परफेक्ट होना जरूरी है। साड़ी के लिए ब्लाउज का सिलेक्शन कई फैक्टर्स पर निर्भर करता है। जैसे आपकी साड़ी का डिजाइन, आपका बॉडी शेप, शोल्डर्स, आर्म्स बस्ट और सबसे इम्पॉर्टेंट है आपका कम्फर्ट लेवल। सही नेक शेप, स्लीव्स और स्टाइल के बारे में जान सकती हैं और ट्रेंडी ब्लाउज के साथ अपनी साड़ी को और भी खूबसूरत बना सकती हैं।
 
स्टेटमेंट ब्लाउज
स्टेटमेंट ब्लाउज में ब्लाउज के पीछे वाले हिस्से में आकर्षक डिजाइन होता है और गला लो-कट होता है। जब भी ऐसा स्टाइलिश ब्लाउज पहनें तो अपने बालों को खुला छोड़ने के बजाय जूड़ा बनाने या फिर चोटी बना लेने से स्टाइल और भी अच्छा नजर आता है।
 
Other Blouses: लो बैक ब्लाउज, बैकलैस ब्लाउज, कॉर्सेट ब्लाउज, कॉलर वाला ब्लाउज