विधानसभा चुनाव- चांदीवली में कांग्रेस उम्मीदवार नसीम खान की आज होगी मेगा पदयात्रा
08 Oct 2019
621
मुंबई,(08 अक्टूबर 2019)- चांदीवली विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार व मौजूदा विधायक नसीम खान बुधवार को एक भव्य पदयात्रा के जरिए लोगों से सीधा सम्पर्क साधेंगे।यह पदयात्रा सुबह 9 बजे बुमरंग चांदीवली से शुरू होगी।इसके बाद यह नैन्सी मुंशी और डॉ.भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा मार्ग से गुजरते हुए साकी विहार रोड पहुंचेगी ।इसके बाद चोपड़ा गैराज से यह पदयात्रा शिवशक्ति नगर पहुंचेगी ।इस दौरान नसीम खान जगह -जगह आम लोगों के अलावा कारोबारियों से बात कर उनकी समस्याओं के बारे में जानेंगे। बाद में यह पदयात्रा सोतारेश रोड से होते एलएन्डटी ब्रिज से होते हुए राजीव गांधी नगर में शाम 6 बजे खत्म होगी। नसीम खान ने इस पदयात्रा में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जुड़ने का आवाहन किया है।उन्होंने कहा कि यह पदयात्रा लोगों से सीधा संपर्क कर उनकी समस्याओं और सुझावों को जानने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि शिवसेना-बीजेपी की सरकार ने पिछले 5 साल में विकास के नाम पर सिर्फ जुमलेबाजी की है।जीएसटी और नोटबंदी ने आम लोगों के साथ चांदीवली में छोटे कारोबारियों की कमर तोड़ कर रख दी है। यह पदयात्रा युति सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के खिलाफ एक शंखनाद है। नसीम खान ने पदयात्रा के दौरान लोगों से कानून व्यवस्था को बनाए रखने की अपील की है।