कपड़ा बाजार के माथाडी कामगारों का आंदोलन शुरू
06 Mar 2024
356
सरकार से घर निर्माण करके देने की मांग हुई तेज
मुंबई।। मुंबई के आज़ाद मैदान में पिछले कुछ दिनों से कपड़ा बाजार के माथाडी कामगारों ने अपनी विभिन्न मांगो को लेकर साकली उपोषण शुरू किया है, कपड़ा बाजार माथाडी / हाथ गाड़ी चलाने वाले कामगार समाज के लोगों ने सरकार से मांग कि है कि सहयाद्री नगर, चारकोप कांदिवली मुंबई -67 में हमें शासन की ओर से दी गई सात एकड़ भूखंड पर कपड़ा बाजार के कामगारों के लिए घर बनाकर दी जाए।
माथाडी कमगारों के विभिन्न मांगो को लेकर यूनिट ने राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को निवेदन देकर आग्रह किया है कि सरकार अपने सभी घटक और राजनीतिक दलों से सलाह मशविरा करके हमारी मांगो को पूरी करें, अन्यथा हमारा ये आंदोलन जारी रहेगा।