शत्रुघ्न सिन्हा बोले, 2 लोगों की सेना की नोटबंदी, जीएसटी ने तोड़ी अर्थव्यवस्था की कमर
25 Apr 2019
542
मुंबई, (25 अप्रैल 2019)- अभिनेता से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा ने पीएम मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि 2 लोगों की सेना द्वारा थोपी गई नोटबंदी और माल एवं सेवा कर (जीएसटी) ने देश की अर्थव्यवस्था की कमर तोड़ दी। पूर्व भाजपा नेता सिन्हा कांग्रेस के टिकट पर पटना साहिब सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। वह यहां मुंबई उत्तर पश्चिम और मुंबई उत्तर से कांग्रेस प्रत्याशी क्रमश: संजय निरुपम एवं उर्मिला मातोंडकर के लिये चुनाव प्रचार कर रहे थे। सिन्हा अपने भाषणों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को '2 लोगों की सेना' कहा करते हैं। रैली में सिन्हा ने कहा, 'दो लोगों की सेना द्वारा थोपी गई नोटबंदी और जीएसटी ने देश की अर्थव्यस्था को बहुत प्रभावित किया।' गौरतलब है कि मुंबई में संजय निरुपम के लिए मतदाताओं से अपील करने पहुंचे
►आप करें तो रासलीला, राहुल गांधी करें तो कैरेक्टर ढीला
लोकसभा चुनाव 2019 के चौथे चरण का मतदान 29 अप्रैल को है, हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए सुपरस्टार बिहारी बाबू उर्फ शत्रुघ्न सिन्हा को मुंबई कांग्रेस ने स्टार प्रचारक के तौर पर मैदान में उतारा है। बॉलीवुड में शॉटगन के नाम से मशहूर शत्रुघ्न सिन्हा कांग्रेस ज्वाइन करने के बाद पहली बार मुंबई में कांग्रेस की रैली में शामिल हुए। संजय निरुपम के लिए मतदाताओं से अपील करने पहुंचे शत्रुघ्न सिन्हा ने इस मौके पर यह भी साफ किया कि उन्होंने बीजेपी आखिर क्यों छोड़ी। इस दौरान शत्रुघन सिन्हा के साथ-साथ अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर और मुंबई कांग्रेस के कई अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। शत्रुघ्न सिन्हा ने बीजेपी छोड़ने की वजह बताते हुए अपने भाषण में कहा कि स्वर्गीय नानाजी देशमुख, अटल बिहारी बाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी की वजह से बीजेपी में गया था,और मुझे हमेशा लगा कि ये देश को सही दिशा में ले जाएंगे। देश के गौरव, अस्मिता और सुरक्षा के साथ समझौता नहीं करेंगे, लेकिन अटल बिहारी के जाने के बाद इस पार्टी में लोकशाही तानाशाही में बदलने लगी। पार्टी का घेराव कर डाला और पार्टी कुछ लोगों तक सीमित हो गई। तानाशाही चलने लगी और पार्टी का मूलरूप ही बदल गया।आज आप देखे तो समझ में आएगा कि कहा हैं अरुण शौरी, लालकृष्ण आडवाणी जी, यशवंत सिन्हा, मुरली मनोहर जोशी, कहा गए, वो सब जो देश हित के लिए काम करते है, उन्हें दबा दिया गया है। मैंने सोच लिया कि मैं ये ज्यादती बर्दाश्त नही करूंगा। किसी हालत में नहीं करूंगा और मैंने आवाज उठाई। ये कांग्रेस वो पार्टी है जो देश हित के लिए सोचती है और सच कहूं तो राहुल गांधी वो आदमी हैं जो कहते हैं वो करते हैं। राहुल गांधी ने अध्यक्ष बनने के एक साल के अंदर ही तीन राज्यों में सरकार बनाई और कर्ज माफी का वो वादा महज 5 दिनों के अंदर पूरा किया। यही वजह है कि विरोधी डरने लगे है। शत्रुघ्न सिन्हा ने आगे कहा कि इस चुनाव के दौरान राहुल गांधी न्याय योजना लाए है। इसमें गरीबों के अकाउंट में सालाना 72 हजार रुपये दिए जाएंगे। हर व्यक्ति को व्यवसाय करने और बढ़ाने की आजादी होगी और मदद भी मिलेगी। इससे फिर विरोधी बौखला गए, बोलने लगे कि ये संभव नहीं है। ये अजीब जबरदस्ती है कि आप जो वादा करें वो रासलीला और राहुल गांधी करें तो कैरेक्टर ढीला। ये क्या बात हुई, अब वन मैन शो और टू मैन आर्मी को इस चुनाव में जाना होगा।