लोकसभा चुनाव 2019 के उम्मीदवारों ने सोशल मीड़िया को बनाया अपने जीत का सराहा

 19 Apr 2019  411

मुंबई, (19 अप्रैल 2019)-दक्षिण मध्य मुंबई संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवारों की नजर युवाओं पर है। उन्हें रिझाने के लिए शिवसेना और कांग्रेस के उम्मीदवार सोशल मीडिया का उपयोग कर रहे हैं। उम्मीदवारों के लिए सोशल मीडिया का काम संभाल रही एजेंसियों का कहना है कि उम्मीदवारों की तरफ से जो चुनाव प्रचार किए जाता हैं वह तो जमीन पर दिखाई देता है, लेकिन सोशल मीडिया के जरिए हो रहा प्रचार व्यक्ति के विचार को बदल और बना रहा है। खासकर युवाओं पर यह काफी प्रभावी है।शिवसेना के उम्मीदवार राहुल शेवाले का सोशल मीडिया कक्ष चेंबूर और कांग्रेस के उम्मीदवार एकनाथ गायकवाड़ का कुर्ला में है। दोनों ही मीडिया कक्ष अपने उम्मीदवार को जिताने के लिए व्हाट्सऐप, फेसबुक, ट्वीटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब का उपयोग कर रहे हैं। इन माध्यमों से अधिक से अधिक लोगों तक संपर्क करके अपने उम्मीदवारों के पक्ष में माहौल बनाया जा रहा है।