आदिवासी समाज की सहायतार्थ चक्रव्यूह का मंचन
10 Apr 2019
572
मुंबई, (09 अप्रैल 2019)- देश के सुदूर क्षेत्रों में आदिवासी समाज के उत्थान को समर्पित संस्था श्री हरि सत्संग समिति के एकल अभियान हेतु रविवार को मुलुंड (प) स्थित कालिदास सभागार में चक्रव्यूह का मंचन किया गया। संस्था की मुलुंड इकाई के संयोजन में अतुल सत्य कौशिक द्वारा लिखित व निर्देशित इस आयोजन में नीतीश भारद्वाज ने भगवान कृष्ण की भूमिका को जीवंत कर दिया। कार्यक्रम का उद्घाटन संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यनारायण काबरा के साथ सुंदर एम. शाह ने समिति के मुंबई अध्यक्ष गोपाल कंदोई, जाग्रति मानसिंगका, राजेंद्र अग्रवाल, वीरेंद्र याज्ञिक की उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस अवसर पर नितिन कुमार डिडवानिया मुख्य अतिथि व संदीप झा सम्माननीय अतिथि थे। इस आयोजन में विशेष सहयोगी राधेश्याम अग्रवाल थे। कार्यक्रम में पधारे अतिथियों व मंचस्थ कलाकारों का सम्मान संस्था के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ देकर किया। कार्यक्रम का संचालन वर्षा अनिल सरावगी ने किया। इस अवसर पर आशीष कानोडिया, राजेश अग्रवाल, आलोक गुप्ता सहित संस्था के सभी पदाधिकारी मौजूद थे।