हवस के दरिंदे ने इंसानियत को किया तार-तार, 3 साल के मासूम को दुष्कर्म के बाद उतारा मौत के घाट
13 Nov 2018
1000
प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं है, वहीं महिलाओं की अस्मत से खिलवाड़ करने वाले बच्चों की मासूमियत के साथ खिलवाड़ करने से भी बाज नहीं आ रहे हैं। इंसानियत को तार-तार कर देने वाली ऐसी एक घटना गुरुग्राम से सामने आई है. जहां एक हवसी दरिंदे ने तीन साल की मासूम को घर से अगवा कर खाली पड़े कोठड़े में उससे रेप किया। आरोपी का जब इतने से मन नहीं भरा तो उसने मासूम की हत्या कर दी. बच्ची का नग्न शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची।