इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 11वें संस्‍करण का हुआ रंगारंग आगाज

 07 Apr 2018  837

मुंबई, (7 अप्रैल 2018)- इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 11वें संस्‍करण का रंगारंग आगाज हुआ। IPL 2018 का आगाज टूर्नामेंट चेयरमैन राजीव शुक्ला की ओर से शुभारंभ की औपचारिक घोषणा के साथ हुआ। दुनियाभर के क्रिकेटप्रेमियों को आकर्षित करने वाले वाले टूर्नामेंट का ओपनिंग समारोह मुंबई के वानखेड़े स्‍टेडियम में आयोजित किया गया, जिसमें बॉलीवुड सितारे वरुण धवन और मशहूर डांसर प्रभु देवा अपने ग्‍लैमर का तड़का लगाया। एक्‍ट्रेस तमन्‍ना और सिंगर मीका ने भी इसमें इन स्‍टार्स का बराबरी से साथ दिया। इन बॉलीवुड सितारों की शानदार प्रस्‍तुति के बाद प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच गत विजेता मुंबई इंडियस और महेंद्र सिंह धोनी की चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स टीम के बीच खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस तीन और चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स दो बार आईपीएल चैंपियन रह चुकी है। IPL 2018 का आगाज टूर्नामेंट चेयरमैन राजीव शुक्ला की ओर से शुभारंभ की औपचारिक घोषणा के साथ हुआ। बॉलीवुड एक्‍टर और युवाओं के चहेते बनते जा रहे वरुण धवन ने सबसे पहले प्रस्‍तुति दी। उन्‍होंने लोकप्रिय हिंदी सांग 'सारासारा' और 'बद्री की दुल्‍हनिया' पर प्रस्‍तुति दी। इसके बाद बारी थी डांसिंग स्‍टार और कोरियोग्राफर प्रभु देवा की, उन्‍होंने आते ही साथ मंच पर धमाल मचा दिया। उनके डांस ने युवाओं को थिरकने पर मजबूर कर दिया। प्रभु ने 'मुकाबला-मुकाबला' पर बेहतरीन डांस परफॉर्मेंस दिया.प्रभु देवा और वरुण धवन जब मैच पर आए तो उपस्थित दर्शकों ने उनका शोरगुल के साथ स्‍वागत किया। इस परफॉर्मेंस के बाद आईपीएल 2017 की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस के कप्‍तान रोहित शर्मा विजेता ट्रॉफी के साथ मंच पर पहुंचे.रोहित शर्मा ने कहा, 'हमारी टीम ने तीनों खिताब वानखेड़े पर मौजूद इस बेहतरीन जनसमूह के लिए जीते हैं। हम एक बार फिर सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन देने की कोशिश कर खिताब जीतने की कोशिश करेंगे। हालांकि हम जानते हैं कि यह काम आसान नहीं है। टूर्नामेंट में भाग ले रही आठों टीमों ने खेल भावना की शपथ ली। बाहुबली फिल्‍म का लोकप्रिय सांग, 'जियो रे बाहुबली' जब स्‍टेडियम में गूंजा तो दर्शकों का जोश देखने लायक था। एक्‍ट्रेस तमन्‍ना ने इस गाने पर प्रस्‍तुति दी। तमन्‍ना के बाद बारी थी बेहतरीन सिंगर मीका की, जिन्‍होंने 'दमादम मस्‍त कलंदर' और 'आज की पार्टी मेरी तरफ से' पेश किया।