पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी के कश्मीर संबंधी बयान पर यह बोले विराट कोहली और कपिल देव...
04 Apr 2018
1147
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी की ओर से कश्मीर की मौजूदा स्थिति पर दिए गए बयान का लेकर गौतम गंभीर के बाद अब विराट कोहली और महान हरफनमौला कपिल देव ने भी प्रतिक्रिया दी है.
नई दिल्ली, (04 अप्रैल 2018)- पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी की ओर से कश्मीर की मौजूदा स्थिति पर दिए गए बयान का लेकर गौतम गंभीर के बाद अब विराट कोहली और महान हरफनमौला कपिल देव ने भी प्रतिक्रिया दी है। अफरीदी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कोहली ने कहा, 'एक भारतीय होने के नाते आप हमेशा वह बात कहते हैं जो देश के हित है। मेरे हित हमेशा मेरे देश के फायदे में निहित हैं, यदि कोई इसका विरोध करता है तो निश्चित रूप से मैं उसका समर्थन नहीं करूंगा। वैसे, किसी खास मुद्दे पर कोई बात कहना किसी की निजी राय हो सकती है। जब जब मुझे इस बारे में पूरी जानकारी नहीं होती, मैं इसमें शामिल नहीं होता। वैसे निश्वित रूप से आपकी प्राथमिकता हमेशा अपना देश ही होता है।' महान हरफनमौला कपिल देव ने अफरीदी के बयान पर तल्ख प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'वह आखिरकार है कौन. हम उसे इतना महत्व क्यों दे रहे हैं। हमें कुछ लोगों को बहुत ज्यादा अहमियत नहीं देनी चाहिए।