भारत Vs साउथ अफ्रीका: भारत कि ६ विकेट्स से दमदार जीत

 02 Feb 2018  687
► ६ वनडे मैचों की  श्रृंखला में विजयी सलामी दी 
 
डरबन, (2 फरवरी 2018)- भारतीय क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका को डरबन में हुए पहले वनडे मैच में 6 विकटों से हराकर 6 मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली है। साउथ अफ्रीका ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 270 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में उतरी भारतीय टीम ने कप्तान विराट कोहली के शानदार 112 और अजिंक्य रहाणे के 79 रनो के दम पर  45.3 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। 
 
कोहली ने अंजिक्य रहाणे के साथ तीसरे विकेट के लिए 189 रन की साझेदारी की जिससे भारत ने 45.3 ओवर में चार विकेट पर 270 रन बनाकर छह मैचों की श्रृंखला में 1-0 से बढ़त हासिल की। कोहली ने वनडे में अपना 33 वां शतक पूरा किया। उन्होंने अपनी पारी में दस चौके लगाए जबकि रहाणे की पारी में पांच चौके और दो छक्के शामिल हैं। मैच फिनिशर महेंद्र सिंह धोनी ने चौका लगाकर जित दिलाई।
 
 
साउथ अफ्रीका पहले बल्लेबाजी करते हुए एक समय एक विकेट पर 83 रन बनाकर अच्छी स्थिति में दिख रहा था।  लेकिन चहल और कुलदीप ने जल्द ही उनके  शीर्ष और मध्यक्रम को लड़खड़ा डाला। 12 ओवर के अंदर चार विकेट गंवाने से स्कोर पांच विकेट पर 134 रन हो गया। भारत को शुरुआती सफलता जसप्रीत बुमराह (56 रन देकर एक) ने हाशिम अमला (16) को पगबाधा आउट करके दिलाई लेकिन इसके बाद चहल और कुलदीप ही छाए रहे। केवल डुप्लेसिस ही उन्हें संभलकर खेल पाए। चहल ने क्विटंन डिकाक (34) को पगबाधा आउट करके डुप्लेसिस के साथ उनकी 53 रन की साझेदारी तोड़ी। अंतत: दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पारी में 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 269 रन बनाए।