अंडर १९ वर्ल्ड कप: पाक को रौंदकर भारत फाइनल में

 30 Jan 2018  518
♦ नाबाद 102 रन  बदौलत मैन ऑफ द मैच रहे शुभमन गिल   
♦ फाइनल में भारत का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से 
 
मुंबई/क्राइस्टचर्च,(30 जनवरी 2018)- भारत ने मंगलवार को हेगले ओवल मैदान पर खेले गए सेमीफाइनल मैच में पाकिस्तान को 203 रनों से मात देते हुए आईसीसी अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में जगह बना ली है। पाकिस्तानी टीम 29.3 ओवरों में 69 रनों पर ढेर हो गई।
 
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मैन ऑफ द मैच शुभमन गिल के ९४ गेंदों में बनाए नाबाद 102 रनों के दम पर 50 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 272 रन बना लिए। इस स्कोर को पाकिस्तान हासिल नहीं कर पाई और 29.3 ओवरों में 69 रनों पर ढेर हो गई। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा चार विकेट ईशान पोरेल ने लिए। यह पाकिस्तान का इस टूर्नामेंट में सबसे कम स्कोर है। पाकिस्तान के सिर्फ तीन बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा छू सके। उसके लिए सबसे ज्यादा 18 रन रोहेल नजीर ने बनाए। साद खान ने 15 और मुहम्मद मूसा ने 11 रनों का योगदान दिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत को कप्तान पृथ्वी शॉ (41) और मनजोत कालरा (47) ने अच्छी शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 89 रन जोड़े। कप्तान के रूप में भारत का पहला विकेट गिरा। वो रन आउट हुए। पांच रन बाद मनजोत को  मूसा ने अपना शिकार बनाते हुए अर्धशतक से महरूम रखा। इन दोनों के बाद हालांकि एक छोर से सिर्फ शुभमन विकेट पर जमे रहे जबकि दूसरे छोर से विकेट गिरते रहे। अंत में जरूर अनुकूल रॉय ने 33 रनों की पारी खेली और शुभमन के साथ छठे विकेट के लिए 67 रनों की साझेदारी करते हुए भारत को थोड़ी राहत दी।
 
रॉय के जाने के बाद एक बार फिर लगातार विकेट गिरने लगे लेकिन दूसरे छोर पर खड़े शुभमन के बल्ले से रन निकल रहे थे। वह नाबाद पवेलियन लौटे। उन्होंने अपनी शतकीय पारी में 94 गेंदों का सामना किया और सात चौके लगाए। इसके साथ ही वो आईसीसी अंडर-19 विश्वकप 2018  में भारत की तरफ से शतक बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ भी बन गए.
 
पाकिस्तान की और से मुहम्मद मुसा ने ४, अरशद इकबाल ने ३ और शाहीन अफरीदी ने १ विकेट लिया। भारत की और से इशान पोरेल ४, शिवा सिंह, रियान पराग ने २-२ और अनुुकल रॉय, अभिषेक शर्मा ने १-१ विकेट झटके। 
 
♦ ऐसे गिरे भारत के विकेट्स 
 
89-1 (पृथ्वी शॉ, 15.3), 94-2 (मंजोट कालरा, 17.2), 148-3 (हार्विक देसाई, 2 9 .2), 156-4 (रियान पराग, 31.1), 166-5 (अभिषेक शर्मा, 33.1), 233-6 (अनुुकल रॉय, 45.2), 242-7 (कमलेश नागरकोटी, 46.6), 265-8 (शिवम मवी, 49.1), 267-9 (शिव सिंह, 49.4)
 
♦ ऐसे गिरे पाकिस्तान के विकेट्स 
 
10-1 (मुहम्मद ज़ेड आलम, 3.5), 13-2 (इमरान शाह, 5.3), 20-3 (अली जरियाब, 7.2), 28-4 (अहमद आलम, 11.1), 37-5 (मोहम्मद तहा, 17.4) , 41-6 (रोहल नजीर, 18.4), 45-7 (हसन खान, 20.2), 48-8 (शाहीन अफरीदी, 23.6), 68-9 (साद खान, 28.5), 69-10 (अर्शद इकबाल, 29.3)