दक्षिण अफ्रीका VS भारत : तीसरा टेस्ट: 63 रनों से भारत की दमदार जीत

 28 Jan 2018  598
♦ भुवनेश्वर कुमार मैन ऑफ़ द मैच
 
मुंबई, (27 जनवरी 2018 )- दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला में भारत ने पहले दो मैच हारने से श्रृंखला पहलेही गवा दी थी। पर श्रृंखला का  तीसरा और आखरी मैच 63 रन्स से जीतकर अपना सन्मान बरक़रार रखा।  बता दे की, भारत ने पहली पारी में 187 रन बनाए थे। तो अफ्रीका की पहली पारी 194 पर सिमटी। दूसरी पारी में में भारत ने २४७ रन्स बनाकर बढ़त हासिल की। भारत ने अफ्रीका के सामने जित के लिए 241 रन्स का लक्ष्य रखा था। लक्ष्य  तक पोहोचने के लिए अफ्रीका के पास दो दिन थे। पर चौथे दिन दक्षिण अफ्रीका अपनी  दूसरी पारी में केवल १७७ रन्स ही बना पाया।  डिन एल्गर और  हाशिम अमला ने टीम को दूसरे विकेट की साझेदारी करते हुए 124 तक पोहोचाया। तब  ईशांत शर्मा ने अमला को 52 के निजी स्कोर कर पवेलियन भेज दिया। फिर अफ्रीका के एक के बाद एक विकेट गिरते गए। मोहम्मद शमी ने 28 रन्स देकर ५ विकेट्स झटके।  जसप्रीत बुमरा और भुवनेश्वर कुमार ने दो-दो विकेट्स लिए। दक्षिण अफ्रीका के और से डिन एल्गर ने सर्वाधिक 86 रन्स बनाए।  भुवनेश्वर कुमार को मैन ऑफ़ द मैच दिया गया।