भारत अंडर 19 विश्व कप के सेमीफाइनल में
26 Jan 2018
546
सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला पाकिस्तान से
मुंबई, (26 जनवरी 2018)- आईसीसी अंडर 19 वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में बांग्लादेश को 131 रनों से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली। अब सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला डी ग्रुप के पाकिस्तान से ३० जनवरी को होगा।
टीम इंडिया ने क्वार्टर फाइनल में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। शुभमन गिल ने 86 रनों की शानदार पारी खेली। अभिषेक शर्मा ने 50 और कप्तान पृथ्वी शा ने 40 रन की पारी खेली इसकी बदौलत टीम इंडिया ने 49.2 ओवरों में 265 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश ने अपनी तरफ से
खूब कोशिश की लेकिन भारतीय गेंदबाजों के सामने उनकी एक न चली। भारत की तरफ से कमलेश नगरकोटी ने महज 18 रन देकर तीन विकेट लिए और अभिषेक शर्मा और शिवम मवी ने दो दो विकेट लिए।
बांग्लादेश की तरफ से काजी ओनिक ने 48 रनों में तीन विकेट अपने नाम कर लिए और नईम हसन तथा सैफ हासन ने दो दो विकेट लिए। बांग्लादेश के ओपनर पिनाक घोष ने सर्वाधिक 43 रन बनाए और उनके बाद आने वाले बल्लेबाज सस्ते में ही निपटते गए। जिसके चलते बांग्लादेश की पूरी टीम ४२.१ गेंदों में १३४ रन बनाकर ऑल आउट हो गई। भारत १३१ रनों से जीता।