एशिया की नंबर वन टीम ईरान के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान
19 Sep 2015
1775
राष्ट्रीय फुटबॉल कोच स्टीफन कोंस्टेंटाइन ने ईरान के खिलाफ 2018 विश्व कप प्रीलिमिनरी ज्वाइंट क्वालिफिकेशन मुकाबले के लिए बृहस्पतिवार को 28 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान किया।
ईरान 38वें नंबर के साथ एशिया की सर्वाधिक रैंकिंग वाली फुटबॉल टीम है। भारत-ईरान के बीच यह मुकाबला 8 सितंबर को बंगलूरू में खेला जाएगा, जिसका सीधा प्रसारण सोनी सिक्स पर होगा।
जिन 28 खिलाड़ियों का चयन किया गया है, वे पुणे में 23 अगस्त से शुरू हो रहे अभ्यास शिविर में एकत्रित होंगे। ईरान के खिलाफ मुकाबले से पूर्व भारतीय टीम नेपाल के खिलाफ 31 अगस्त को पुणे में अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच भी खेलेगी।
संभावित टीम -
गोलकीपर : सुब्रत पाल, करनजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह संधू, अरिंदम भट्टाचार्य, संजिबान घोष।
डिफेंडर : अर्णब मंडल, संदेश झिंगन, खोंगजी, धनचंद्र सिंह, लालचुआनमाविया, नारायण दास, आर एंटो, प्रीतम कोटल।
मिडफील्डर : धनपाल गणेश, ई लिंगदोह, केविन लोबो, सेहनाज सिंह, जैकीचंद सिंह, प्रणय हलधर, ब्रैंडन फर्नांडीज, फ्रांसिस फर्नांडीज, सीके विनीत, रॉवलिन वर्गीज, रोमियो फर्नांडीज।
फॉरवर्ड : होलीचरण, जेजे लालपेखलुआ, रोबिन सिंह, सुनील छेत्री।