रोनाल्डो ने दोस्त को शादी में गिफ्ट किया एक आइलैंड
19 Sep 2015
1127
फुटबॉल के जादूगर क्रिस्टियानो रोनाल्डो का एक अनोखा कारनामा सामने आया है। उन्होंने एक ग्रीस आइलैंड खरीदकर अपने दोस्त को गिफ्ट कर दिया।
दरअसल, इसके पीछे दो वजह है। पिछले माह दीवालिया घोषित होने के बाद ग्रीस देश की प्रोपर्टी की कीमतों में गिरावट आई।
वहीं, रोनाल्डो के एजेंट और दोस्त जॉर्ग मेंडस पर 50 बिलियन यूरो (35 खरब 2 अरब 78 करोड़ 60लाख 37 हजार 500 रुपए) का कर्ज था।
लिहाजन जॉर्ग मेंडस को कर्ज से छुटकारा दिलाने के लिए क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने उन्हें ग्रीस आइलैंड ही गिफ्ट कर दिया।
पुर्तगाल की न्यूज वेबसाइट मूव नोटिसिआस और स्पेनिश स्पोर्ट्स वेबसाइट मुंडो डेपोर्टीवो के मुताबिक एक अगस्त को जॉर्ग की शादी हुई और रोनाल्डो ने उन्हें आइलैंड गिफ्ट कर दिया।