बार्सिलोना को रोक बिलवाओ ने 31 साल बाद जीता स्पेनिश कप

 19 Sep 2015  1182
एटलेटिको बिलवाओ ने शानदार प्रदर्शन के दम पर 31 साल के खिताबी सूखे को खत्म करते हुए स्पेनिश सुपर कप पर कब्जा जमा लिया है।

मैड्रिड में सोमवार को खेले गए मुकाबले में सितारों से भरी बार्सिलोना टीम को 1-1 से बराबरी पर रोक दिया और खिताब अपने नाम कर लिया। हालांकि बार्सिलोना 10 खिलाड़ियों के साथ मुकाबला कर रही थी।

यूरोपियन चैंपियन बार्सिलोना टीम की इस हार के साथ ही एक कैलेंडर सत्र में 6 ट्रॉफियों पर कब्जा जमाने की योजना पर पानी फिर गया। 2009 में पेप गुआरडीओलो के एक सत्र में 6 ट्रॉफी जीतने का रिकॉर्ड बनाया था।

टीम को बड़ा झटका तब लगा जब उसे मैच में 10 खिलाड़ियों के साथ उतरना पड़ा। दूसरे हाफ के 10 मिनट पहले गेरार्ड पेक के विपक्षी खिलाड़ी को गिराने के कारण रेड कार्ड दे दिया गया था। इसके अलावा स्पेनिश क्लब के आर्तिज एड्रूज ने मैच में शानदार बचाव कर अपनी टीम पर ज्यादा गोल खाने का मौका नहीं दिया।

स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी ने शुरुआत में ही गोल करने का मौका बनाया था लेकिन एड्रूज ने गोल होने नहीं दिया। मैच 1-1 से बराबरी पर खत्म हुआ।