सुपर सीरीज बैडमिंटनः जापान में होगी साइना-सिंधू की भिड़ंत
19 Sep 2015
1149
टोक्यो. दो लाख 75 हजार डॉलर इनामी राशि की जापान सुपर सीरीज बैडमिंटन प्रतियोगिता 8 से 13 सितंबर तक टोक्यो में होगी। इस प्रतियोगिता में भारत की साइना नेहवाल आैर पीवी सिंधू भी हिस्सा लेंगी। घोषित ड्रॉ के अनुसार दोनों शटलर पहले दौर का मुकाबला जीतने पर दूसरे दौर में आपस में भिड़ेंगी। टूर्नामेंट में दूसरी सीड साइना नेहवाल को पहले दौर में थाईलैंड की बुसानन ओंगबुमरुंगपान से खेलना होगा। वर्ल्ड चैम्पियनशिप में दो बार की कांस्य पदक विजेता पीवी सिंधू अपने अभियान की शुरुआत जापान की मिनात्सुमितानी के खिलाफ करेंगी। साइना और सिंधू के बीच इससे पहले 2014 के इंडिया ग्रां प्री गोल्ड फाइनल में मुकाबला हुआ था जिसमें साइना ने सीधे सेटों में जीत दर्ज की थी। वहीं पुरुषों के सिंगल्स मुकाबले में तीसरी सीड किदाम्बी श्रीकांत आयरलैंड के स्कॉट इवांस के खिलाफ अपना अभियान शुरु करेंगे।
पी.कश्यप भी देंगे चुनौती:
इसके साथ ही कॉमनवेल्थ गेम्स के गत विजेता परुपल्ली कश्यप, एचएस प्रणय और अजय जयराम भी भारत की चुनौती पेश करेंगे। महिला डबल्स में ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा को इस बार कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि उन्हें ओपनिंग राउंड में ही आठवीं सीड चीन की झाओ युनलेई और झोंग कियानशिन से भिड़ना होगा।