चोट से परेशान वाटसन ने टेस्ट से लिया रिटायरमेंट, कहा- अब मुझमें दम नहीं

 19 Sep 2015  1173
सिडनी. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और ऑलराउंडर शेन वाटसन ने रविवार को टेस्ट से रिटायरमेंट का एलान किया। वाटसन को इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज के दौरान प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया था। इसके बाद से ही उम्मीद जताई जा रही थी कि वह रिटायरमेंट ले सकते हैं। वाटसन कुछ महीने से चोट से भी परेशान थे। वाटसन ने कहा, ''मेरी समझ से आगे बढ़ने का यह सही वक्त है। मुझमें अब दम नहीं बचा है, खासकर टेस्ट क्रिकेट के लिए। शारीरिक ही नहीं मानसिक और तकनीकी तौर पर मैं उतनी मेहनत नहीं कर पा रहा हूं।'' बता दें कि पिछले दिनों ऑस्ट्रेलियाई टीम के दो क्रिकेटर क्लार्क और हैडिन ने भी चोट की वजह से रिटायरमेंट ले लिया था।
 
एशेज सीरीज बना रिटायरमेंट का कारण
एशेज टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रलियाई टीम इंग्लैंड से 3-2 से हार गई थी। लगातारा खराब फॉर्म से जूझ रहे शेन वाटसन को एशेज दौरे के लिए टेस्ट टीम में चुना गया था, लेकिन पहले टेस्ट मैच में उन्होनें 30 और 19 रन बनाए। बॉलिंग में भी कुछ खास नहीं कर सके। इस वजह से ऑस्ट्रेलिया के पहला टेस्ट हारने के बाद शेन वाटसन की दिग्गजों ने जमकर आलोचना की। इस मैच के बाद वाटसन को पूरी सीरीज से बाहर रखा गया। वाटसन के रिटायरमेंट में एशेज सीरीज का भी अहम रोल माना जा सकता है। बता दें कि एशेज में हार के बाद कप्तान क्लार्क और विकेटकीपर ब्रैड हैडिन ने रिटायरमेंट ले लिया था।
 
एक नजर में वाटसन का करियर
वाटसन ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 59 टेस्ट मैचों में योगदान दिया। जिसमें उन्होनें मामूली 35 के औसत से 4 शतक और 24 अर्धशतक की मदद से 3731 रन बनाए। हालांकि, वाटसन अभी वनडे और टी-20 फॉर्मेट में टीम के साथ बने रहेंगे।
 
करियर
फॉर्मेट मैच रन हाई स्कोर एवरेज स्ट्राइक रेट 100 50 4 6
टेस्ट 59 3731 176 35.19 52.59 4 24 483 31
वनडे 190 5757 185* 40.54 90.44 9 33 570 131
टी-20 49 1164 81 26.45 144.05 0 10 90 69