मुंबई, (20 नवंबर 2018)- शीतकालीन अधिवेशन के अवधि बढ़ाने की मांग को लेकर विपक्ष ने राज्यपाल सी विद्यासागर राव का दरवाजा खटखटाया है। विपक्ष ने ज्ञापन देकर शीतकालीन अधिवेशन की कालावधि बढ़ाने की मांग की। शीतकालीन सत्र में सरकार ने केवल 9 दिनों का कामकाज तय किया है जो विपक्ष को मंजूर नहीं है। इस बारे में कामकाज सलाहकार समिति की बैठक में विपक्ष के नेता राधाकृष्ण विखे पाटील और धनंजय मुंडे ने राज्य में सूखे की गंभीर स्थिति सहित कई अन्य मुद्दों को चर्चा के लिए पर्याप्त समय देने के लिए अधिवेशन का कामकाज एक सप्ताह बढ़ने की मांग की थी। राज्यपाल से मिलने गए प्रतिनिधिमंडल में विरोधी पक्ष नेता राधाकृष्ण विखे पाटील, धनंजय मुंडे, पृथ्वीराज चव्हाण, अजित पवार, छगन भुजबल, राष्ट्रवादी कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष जयंत पाटील, दिलीप वलसे पाटील, बालासाहेब थोरात, अब्दुल सत्तार, बसवराज पाटील, मधुकरराव चव्हाण, सुनील केदार, डीपी सावंत, यशोमती ठाकुर, जयकुमार गोरे, डीएस. अहिरे, राजेश टोपे, विद्या चव्हाण, पंकज भुजबल आदि शामिल थे।