गिराया जाएगा नीरव मोदी और मेहुल चोकसी का अवैध बंगला 

 22 Aug 2018  489

► अलीबाग -मुरुड समुद्रीय तट पर अनधिकृत बंगलों पर कार्रवाई शीघ्र ही

मुंबई, (21 अगस्त 2018)- अलीबाग तथा मुरुड परिक्षेत्र के समुद्री तट पर अनधिकृत तरीके से निर्माण किए गए बंगले तथा फार्म हाउस पर एक महीने के भीतर कार्रवाई की जाएगी, यह जानकारी पर्यावरण मंत्री रामदास कदम ने मंत्रालय में दी.

आज मंत्रालय में रायगढ़ जिले के तटीय क्षेत्र में अनाधिकृत बंगलों को लेकर जायजा बैठक संपन्न हुई. उस समय वह बोल रहे थे. श्री कदम ने बताया कि अलीबाग में 145 जबकि मुरुड में 167 बंगले अनधिकृत है. इसमें अलीबाग के ६०  बंगले स्थानीय नागरिकों के जबकि मुरुड के 50 बंगले स्थानीय मालिकों के है. उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर अनधिकृत बंगलों में से अलीबाग के 61 तथा मुरुड के 101 बंगलों पर न्यायालय का स्थगन आदेश है.  उन्होंने कहा कि यह अनधिकृत बंगले और फार्महाउस उद्यमी, सिनेमा क्षेत्र के कलाकारों के है. पर्यावरण मंत्री श्री कदम ने बताया कि दोषी बंगला धारकों को ₹ एक लाख तक का जुर्माना तथा पांच वर्ष तक की कैद की सजा हो सकती है. वे बोले कि एक महीने के भीतर सभी दस्तावेजों की जांच की जाएगी और कारवाही को गति दी जाएंगी.