मुंबईकरों के लिए खुशखबरी तुलसी झील हुई लबालब, इस साल बारीश के दौरान पहली झील भरी।
09 Jul 2018
834
मुंबई, (9 जुलाई 2018)- मुंबईकरों को भारी मात्रा में पानी सप्लाई करने वाली झीलों से में एक झील तुलसी सोमवार को सुबह लबालब हो गई। इसके तहत मुंबईकरों को इस साल पानी की समस्या से नहीं जूंझना पड़ेगा। पिछले चार दिनों से लगातार हो रही तूफानी बारिश ने मुंबईकरों की परेशानी तो बढ़ाई हैं, लेकिन इस बीच तुलसी झील के लबालब भरकर ओवरफ्लो हो रही है। तुलसी झील में पानी जमा होने की क्षमता 139.17 मीटर है। गौरतलब है कि मुंबई को तुलसी समेत तानसा, मध्य वैतरणा, भातसा, विहार, मोडक सागर झीलों द्वारा पानी की सप्लाई की जाती है। बता दें कि इस साल बारिश के दौरान तुलसी झील समय से पहले ही लबालब होकर ओवरफ्लो करने लगी, जबकि पिछले साल 2017 में यह झील 14 अगस्त को भरी थी।