मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मिलीभगत से हुआ करोड़ों का जमीन घोटाला- संजय निरूपम
02 Jul 2018
476
मुंबई, (2 जुलाई 2018)- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संजय निरूपम ने महाराष्ट्र सरकार पर नवीमुंबई के सड़कों में 1600 करोड़ रुपये के जमीन घोटाले करने का आरोप लगाया। निरूपम ने आज महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण और पार्टी के मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला की उपस्थिति में संवाददाताओं को बताया कि कोइना बांध के विस्थापितों को जमीन दी गयी थी जिसमें आठ किसानो को नवी मुंबई में 24 एकड़ जमीन 26 फरवरी को दी गयी थी। कांग्रेस नेता ने कहा कि 14 मई को एक ही दिन में भवन निर्माता (बिल्डर) मनीष भटीजा और संजय भालेराव को यह जमीन लगभग तीन करोड़ रुपये में बेच दी गयी जिसकी कीमत आज बाजार में 1600 करोड़ रुपये से अधिक है। निरूपम ने दावा किया कि मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस समेत मंत्रालय के अन्य अधिकारियों की मिलीभगत से इस घोटाले को अंजाम दिया गया है।
►भाजपा ने खारिज किए आरोप
हालांकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राज्य इकाई के प्रवक्ता माधव भंडारी ने सभी आरोपों तत्काल खारिज कर दिया और इसे झूठा व निराधार बताया। जबकि फड़णवीस के करीबी विश्वासपात्र और विधायक प्रसाद लाड ने कांग्रेस के खिलाफ 500 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा दायर करने की धमकी दी।