एलफिस्टन रेलवे स्टेशन का नया ब्रिज 30 जून से खुलेगा यात्रियों के लिए खुलेगा

 27 Jun 2018  404

मुंबई, (27 जून 2018)- एलफिस्टन रेलवे स्टेशन पर बने नए ब्रिज को यात्रियों के लिए 30 जून को खोल दिया जाएगा। गौरतलब है कि एलफिस्टन रेलवे स्टेशन पर पिछले साल 28 सितंबर को भगदड़ हुई थी, जिसमें 23 यात्रियों की मौत हो गई थी। रेलवे के मुताबिक, इस नए ब्रिज के खुल जाने के बाद अन्य ब्रिजेस पर यात्रियों द्वारा पड़नेवाला भार कम हो जाएगा। बता दें कि इस नए ब्रिज की चौड़ाई 12 मीटर है, जबकि पुराने की ब्रिज की चौड़ाई 5 मीटर थी। रेलवे द्वारा यह नया ब्रिज बेहद कम समय में बनाया गया। इस नए ब्रिज का काम टेंडर निकालने के बाद सात दिन के भीतर ही शुरू हो गया था।