चुनाव का फंड जमा करने के लिए की गई प्लास्टिक बंदी- राज ठाकरे

 26 Jun 2018  454

मुंबई, (26 जून 2018)- एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे ने मंगलवार को सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा हैं कि सरकार ने प्लास्टिक उत्पादकों से चुनाव के लिए पैसे उगाही करने की मंशा से प्लास्टिक बंदी करने का निर्णय लिया है। इसलिए मैं लोगों से अपील करूंगा कि वह लोग प्लास्टिक बंदी के जुर्माने की रकम ना भरें, और साथ ही सरकार से भी मेरा आवाहन है कि वह पहले प्लास्टिक बंदी का विकल्प उपलब्ध कराएं, फिर उसके बाद प्लास्टिक बंदी करके लोगों से जुर्माना वसूले। 

►फडणवीस को बताया झूठ बोलने वाला नेता

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को 'झूठ बोलने वाला' बताते हुए ठाकरे ने कहा कि वह पुणे पुलिस द्वारा मराठे की गिरफ्तारी की जानकारी नहीं होने का दावा कैसे कर सकते हैं।सार्वजनिक क्षेत्र के बीओएम को जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है, क्योंकि बैंक ने कृषि ऋण माफी तथा संबंधित मुद्दों पर सहयोग करने से मना कर दिया था। ठाकरे ने कहा, "यह बीओएम का 'बैंक ऑफ बड़ौदा' में विलय करने की साजिश है। मैंने यही सुना है और यह डरावना है। उन्होंने कहा कि वह जानना चाहते हैं कि जब मराठे को जेल में डाला जा सकता है तो आईसीआईसीआई बैंक प्रमुख चंदा कोचर और पंजाब नेशनल बैंक के शीर्ष अधिकारी आजाद कैसे घूम रहे हैं।

►क्या अमित शाह के खिलाफ कारवाई करने का साहस हैं.

मराठे को इस तरह निशाना क्यों बनाया जा रहा है और क्या आप में अमित शाह के खिलाफ कार्रवाई करने का साहस नहीं है?"राज ठाकरे कथित रूप से पुणे के डीएसके समूह द्वारा किए गए 2,000 करोड़ रुपये से अधिक के घोटाले में मराठे तथा बीओएम के अन्य अधिकारियों की गिरफ्तारी और अहमदाबाद जिला सहकारी बैंक से संबंधित हाल के खुलासों का जिक्र कर रहे थे, जिसके अनुसार अहमदाबाद जिला सहकारी बैंक में नोटबंदी के बाद पांच दिनों के भीतर सर्वाधिक विमुद्रित नोट जमा कराए गए थे। खास बात यह है कि अमित शाह अहमदाबाद जिला सहकारी बैंक के निदेशक हैं।