विधान परिषद के नवनिर्वाचित सदस्य का शपथविधी संपन्न

 23 Jun 2018  501

मुंबई, (22 जून 2018)-विधान परिषद पर नवनिर्वाचित उद्योग राज्यमंत्री प्रविण पोटे- पाटिल, सुरेश रामचंद्र धस, रामदास भगवानरावजी आंबटकर, नरेंद्र भिकाजी दराडे, विप्लव गोपीकिसन बाजोरिया इन पाँच  सदस्यों को  सभापति रामराजे नाईक- निंबालकर ने आज सदस्यत्व की शपथ दिलाई। विधानमंडल के मध्यवर्ती सभागृह में आयोजित कार्यक्रम में विधायक सर्वश्री राज पुरोहित, विजय उर्फ भाई गिरकर, अनिल सोले, गोपीकिसन बाजोरिया, डॉ. नीलम गोऱ्हे एवं विधानमंडल के प्रधान सचिव अनंत कलसे आदि उपस्थित थे।