दो बसेस की चपेट में आने से लड़की की मौत,हिरासत में बस ड्राइवर
22 Jun 2018
495
मुंबई, (22 जून 2018)- शुक्रवार को सुबह मुंबई के कुर्ला बस स्टॉप पर दर्दनाक हादसा हुआ है। दो बेस्ट बस के चपेट में आ जाने से एचडीबी फाइनेंसियल सर्विस में काम करने वाली लड़की की जान चली गई है, घटना कुर्ला के 320 बस स्टॉप की है। हादसे के बाद लड़की को लोगों ने भाभा अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ पर डॉक्टर ने लड़की को मृत घोषित कर दिया है। हादसे कि जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बस ड्राइवर और कंडक्टर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मृतक लड़की नाम अमरीन साबा है और वो मलाड इलाके की रहने वाली है। मिली जानकारी के मुताबिक मृतक अमरीन साबा बांद्रा कुर्ला काम्प्लेक्स किसी काम से जा रही थी, तभी कुर्ला बस स्टॉप खड़े दो बसों के बिच से निकल रही थी। उतने आगे खड़ी बस के ड्राइवर ने बस को रिवर्स ले लिया जिसकी वजह अमरीन साबा बस के बीच में दब गई। हैरान करने वाली बात तो ये है हादसे के बाद मृतक सबा करीब दस से पंद्रह मिनट तक तड़पती रही लेकिन वहां पर खड़े लोग तमाशबीन बने रहे किसी ने भी उसकी मदद नहीं की.जब लड़की ने तड़पना बंद कर दिया तो वहां के ही कुछ लोग उसे उठाकर पास के ही भाभा अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन तब तक काफी देर चूका था। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया उसके लाश को पोस्टमॉर्टेम के लिए घाटकोपर के राजावाड़ी अस्पताल में भेज दिया है।