मुंबई अग्निशमन दल को नही पता मनपा स्कूल की इमारतों का सी.एस. क्रमांक
21 Jun 2018
1689
►मनपा स्कूल की इमारत अग्निसुरक्षा की दृष्टी से परिपूर्णता की जानकारी देने में फायर ब्रिगेड की टालमटोल !
मुंबई, (20 जून 2018)- मुंबई में आग की घटनाओं में वृद्धि होते हुए मुंबई फायर ब्रिगेड अग्नि सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं हैं, जिसके तहत आरटीआई कार्यकर्ता शकील अहमद शेख ने मनपा स्कूल की इमारतों की फायर ऑडिट की जानकारी मांगी, लेकिन सीधी और स्पष्ट जानकारी देने में फायर ब्रिगेड टालमटोल कर रहा हैं।आरटीआई कार्यकर्ता शकील अहमद शेख ने मनपा स्कूल की इमारतों की फायर ऑडिट हुए बिल्डिंग की संख्या और फायर ऑडिट न हुए बिल्डिंग की संख्या की जानकारी एवं अग्निसुरक्षा की दृष्टी से परिपूर्ण नहीं इमारतों पर कार्यवाही की जानकारी दिनांक 26 दिसंबर 2018 को सूचना मांगी थीं। विभागीय अग्निशमन अधिकारी एस.डी.सावंत ने जानबूझकर जानकारी देने से टालमटोल की। मुंबई अग्निशमन दल का अभिलेख ये इमारतों के सी.एस. क्रमांक तथा विभाग अनुसार रखा जाता है। अत: उक्त इमारतों का सी. एस. क्रमांक तथा विभाग इस कार्यालय को बताएं। जिससे जानकारी देने में सुविधा होगी. लेकिन कितने मनपा स्कूल की कितनी इमारते अग्निसुरक्षा की दृष्टी से परिपूर्ण हैं अथवा परिपूर्ण नहीं है. इसकी जानकारी नहीं दी हैं। शकील अहमद शेख द्वारा प्रथम अपील करने के पश्चात दो महीने बाद ये भर्मित करने वाली जानकारी दी गई है। मुंबई में 34 अग्निशमन केंद्र की हद में नामनिर्देशित अधिकारी को बिल्डिंग की जांच करने का अधिकार होते हुए फायर ऑडिट जैसी महत्वपूर्ण जानकारी अग्निशमन दल क्यों नहीं दे रहा हैं? मुंबई अग्निशमन दल को खुद के मनपा स्कूल की इमारतों का सी.एस. क्रमांक मालूम नहीं है? ऐसा सवाल करते हुए शकील अहमद शेख ने अग्निशमन दल की इस टालमटोल की शिकायत मनपा आयुक्त अजोय मेहता से की हैं। मुंबई में जब आग की घटना होती हैं तब अग्निशमन दल द्वारा फायर ऑडिट की ओर बरती लापरवाही भी उतनी ही जिम्मेदार होती है, यह साबित हो चुका हैं। फायर ऑडिट जैसी महत्वपूर्ण जानकारी ऑनलाईन की जाती तो जो फायर ऑडिट करते ही नहीं, ऐसे लोगों को मजबूरी में लोकलज्जा बचाने के लिए फायर ऑडिट करना ही पड़ेगा, ऐसा मत हुए शकील अहमद शेख का हैं।