महाराष्ट्र में शिवसेना का मुख्यमंत्री बनाकर रहूंगा- उध्दव ठाकरे

 19 Jun 2018  669

मुंबई, (19 जून 2018)- महाराष्ट्र में शिवसेना का मुख्यमंत्री बनाकर रहूंगा। एेसी गर्जना आज (मंगलवार) को शिवसेना पक्षप्रमुख उध्दव ठाकरे ने मुंबई में किया। गौरतलब है कि आज शिवसेना का 52 वां वर्धापन दिन कार्यक्रम मनाया गया, जिसमें उध्दव ने उपस्थितों को संबोधित करते हुए बीजेपी के नेताओं पीएम मोदी पर आक्रामक टीका किया। उध्दव ने कहा कि शिवसेना के साथ युति करनेवाले बीजेपी की छाती पर बैठकर महाराष्ट्र में भगवा फड़काऊंगा। साल 2019 का चुनाव अकेले लड़कर महाराष्ट्र की सत्ता पर काबिज होऊंगा, और शिवसेना का मुख्यमंत्री महाराष्ट्र में बनाकर रहूंगा। इसके साथ ही उध्दव ने एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जो मराठी माणूस के बीच में फूट ड़ाल रहा हैं। पगड़ी में भी राजनीति कर रहे हैं, उसे यह याद रहे कि मराठी माणूस में फूट डालोंगे, तो मराठी जनता तुम्हें तुम्हारी औकात दिखाएंगी। महात्मा फुले, छत्रपति शाहू महाराज यह हमारे देवता हैं, पगड़ी के ऊपर राजनीति करना गलत हैं।