मुंबई सिध्दीविनायक मंदिर के अध्यक्ष आदेश बांदेकर को मिला राज्यमंत्री का दर्जा
18 Jun 2018
813
मुंबई, (18 जून 2018)- मुंबई के श्री सिध्दीविनायक गणपति मंदिर के अध्यक्ष आदेश बांदेकर को सोमवार को राज्यमंत्री पद का दर्जा दिया गया। इससे संबंधित शासन निर्णय सोमवार को जारी किया गया। इस कारण बांदेकर को हर महीने साढ़े सात हजार रूपये का मानधन, समिति के प्रत्येक बैठक का 500 रूपये, फोन के खर्चे के तौर पर हर महीने तीन हजार रूपये, वाहन, वाहनचालक एवं डीजल के खर्चे के तौर पर हर साल 72 हजार रूपये समेत कार्यकालयीन कर्मचारी नियुक्त किया जाएगा।