बीएमसी नगरसेवकों की भी उपस्थिति अब बायोमैट्रिक मशीन से हो सकती है दर्ज, मामला विधी समिति के समक्ष होगा पेश

 16 Jun 2018  508

मुंबई, (16 जून 2018)- बीएमसी द्वारा नगरसेवकों की उपस्थिति को बायोमेट्रिक पध्दति से दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है। इसके तहत बीजेपी गटनेता मनोज कोटक ने इससे संबंधित प्रस्ताव बीएमसी सभागृह की बैठक में पेश किया हैं। बीएमसी नगरसेवक मनोज कोटक ने संबंधित प्रस्ताव फरवरी महीने में सभागृह में पेश किया था, जिसमें उन्होंने मांग किया था कि बीएमसी हाल में सीसीटीवी लगाने के साथ-साथ सारे नगरसेवकों की उपस्थिति को बायोमैट्रिक पध्दति से दर्ज की जाए, जिसके लिए बीएमसी हाल के बाहर बायोमैट्रिक मशीन लगाई जाए। हालांकि बीएमसी प्रशासन ने स्पष्ट करते हुए कहा कि इस मामले को बीएमसी विधी समिति के समक्ष रखा जाएगा। विधी समिति द्वारा मामले पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।