अंधेरी स्थित फ्लाईओवर को मिलेगा श्रीदेवी का नाम।

 16 Jun 2018  419

मुंबई, (16 जून 2018)- अभिनेत्री श्रीदेवी के फैंस के लिए खुशखबरी हैं। इसके तहत अंधेरी लोखंडवाला काम्प्लेक्स स्थित मोगरा नाले के पास के फ्लाईओवर को श्रीदेवी का नाम देने की तैयारी प्रशासन द्वारा किए जाने की संभावना है। के पश्चिम प्रभाग समिति के अध्यक्ष व बीजेपी नगरसेवक योगीराज दभाडकर ने इस मामले से संबंधित प्रस्ताव बीएमसी सभागृह में पेश किया है। फिलहाल मामले पर प्रशासन द्वारा निर्णय लेना शेष है। इसलिए आनेवाले सभागृह की बैठक में इस मामले पर आखिरी सकारात्मक निर्णय होने की संभावना बीएमसी द्वारा जताई जा रही हैं।