भायखला स्टेशन से चंद कदम आगे लोकल ट्रेन के पेंटाग्राफ में शार्ट सर्किट
11 Jun 2018
741
►फास्ट ट्रैक पर एक घंटे से थी लोकल ट्रेनें रूकी
►रात दस बजकर दस मिनट पर हुई यह घटना
मुंबई, (11 जून 2018)- भायखला स्टेशन से कुछ कदम की दूरी पर लोकल ट्रेन के पेंटाग्राफ में शार्ट सर्किट के कारण सेंट्रल की फास्ट ट्रेंने तकरीबन एक घंटे तक प्रभावित रही। सीएसटी से रात 9 बजकर 58 मिनट की खोपोली जानेवाली तेज लोकल रात को दस बजकर दस मिनट पर भायखला स्टेशन से कुछ दूरी पर जाकर रूक गई, और थोड़ी देर के बाद महिला डिब्बे के बाहर जोरदार धमाके की आवाज आई, और ट्रेन के अंदर अंधेरा छा गया। ड़र के कारण सारी महिलाएं ट्रेन के अंदर यहां-वहां भागने लगी। हालांकि ट्रेन में मौजूद पुलिसकर्मी ने मामले को अच्छी तरह संभालते हुए सभी महिलाओं को अपनी जगह पर बैठने का निर्देश दिया। लेकिन कुछ देर के बाद ट्रेन के बाहर एक और जोरदार धमाका होने के कारण महिला डिब्बे में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि कुछ देर बाद फिर से तीसरा जोरदार धमाका होने के कारण लोगों ने ट्रेन से कूदकर बाहर निकलने में ही अपनी भलाई समझा। इस घटना के बाद भी रेलवे प्रशासन और पुलिस की ओर से यात्रियों को कोई भी मदद मुहैया नहीं कराई गई, सबको स्वयं ही अपनी मदद करके रेलवे ट्रैक से होते हुए भायखला स्टेशन पर जाकर दूसरी ट्रेन लेना पड़ा। रेलवे और पुलिस प्रशासन की ओर से कोई यात्रियों के लिए कोई जानकारी तक मुहैया नहीं कराई गई थी। हालांकि बगल के पुरूष डिब्बे में मौजूद एक पत्रकार कई पुरूषों और महिलाओं को ट्रेन से उतारने में काफी मदद की, जो मदद कार्य रेलवे और पुलिस प्रशासन को करना चाहिए था, वह मदद कार्य उस पत्रकार ने किया।
►ओवरहेड पर कुछ फेंकने से हुआ शार्ट सर्किट
रेलवे प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार स्टेशन से सटकर बस्ती है ऐसे में किसी के द्वारा ओवर हेड वायर पर कोई चीज फेकने से शार्ट सर्किट हुआ। पेंटाग्राफ में शार्ट सर्किट था जिसके चलते अचानक से कई ओवर हेड वायर एक दूसरे के संपर्क में आ गए थे जिससे वायर स्पार्क होने लगा बिजली सप्लाई प्रभावित हो गयी थी, लेकिन काफी मशकत के बाद रेलवे विभाग ने स्थिति पर काबू पा लिया और लोकल सेवा को काफी देर के बाद बहाल किया गया।