यूपीएससी परीक्षा की पूर्व तैयारी के लिए छात्रवृत्ति योजना 12 जून से आवेदन करने का आवाहन

 11 Jun 2018  1029

मुंबई, (11 जून 2018)- राज्य के मेहनती एवं गुणवत्तापूर्ण उम्मीद्वारों को संघ लोकसेवा आयोग की (यूपीएससी) नागरी सेवा परीक्षा की पूर्वतैयारी के लिए नामांकित निजी प्रशिक्षण संस्थांओं में प्रशिक्षण हेतु गुणवत्ताप्राप्त विशेष छात्रवृत्ति योजना चलाई जाती है। इस योजना के अंतर्गत उमेद्वारों को राज्य प्रशासकीय व्यवसाय शिक्षण संस्था की ओर से दिनांक 12 जून से 22 जून 2018 तक ऑनलाइन आवेदन करने का आवाहन किया गया है।

इस संदर्भ में छात्रवृत्ति संदर्भ में विज्ञापन, आवेदन के शर्त एवं नियम, सभी प्रकार की जानकारी संस्था के www.siac.org.in इस वेबसाइट पर उपलब्ध है। इच्छुक अपने आवेदन संस्था के इसी वेबसाइट पर ऑनलाइन पद्धति से कर सकते है।संघ लोकसेवा आयोग की मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण होने के बाद साक्षात्कार तक पहुँचनेवाले   तथा  अंतिम भारतीय प्रशाकीय सेवा में चयनित नहीं होनेवाले उमेदवारों के लिए गुणवत्तापात्र विशेष छात्रवृत्ति योजना चलाई जा रही है। इस योजना में भाग-1, भाग-2 और भाग-3 छात्रवृत्ति दी जाती है। उमेदवारों को उस वर्ष के साक्षात्कार तक की अवधि के लिए दिल्ली स्थित नामांकित निजी प्रशिक्षण संस्था में साक्षात्कार के लिए उपलब्ध क्लास में प्रवेश लेने के लिए भाग-1छात्रवृत्ति दी जाती है। इस भाग-1 छात्रवृत्ति के लिए पात्र उमेदवार से आवेदन मांगे गए है। 

 

सभी शैक्षणिक एवं सरकारी कार्यालयों मेंअंतरराष्ट्रीय योग दिन मनाया जाएगा

संयुक्त राष्ट्रसंघ ने 21 जून यह दिन अंतरराष्ट्रीय योग दिन के रूप में घोषित किया है। इस दिन के औचित्य पर सभी शैक्षणिक एवं सरकारी कार्यालयों में अंतरराष्ट्रीय योग दिन मनाया जाएगा।विश्व को भारत ने करीबन 5 हजार साल से परंपरागत योग विद्या के रूप में दिया हुआ यह एक वरदान है।  व्यक्ति के शारीरिक एवं आत्मिक विकास के लिए योग विद्या महत्वपूर्ण है और राज्य में ४ थे विश्व योग दिन का आयोजन किया गया है।युवा वर्ग, सामान्य व्यक्तियों ने बड़े पैमाने पर यह दिन मनाने के लिए आगे आने का आवाहन किया गया है।  इस दिन पर कई जगहों पर योगा उत्सव, चर्चासत्र, कार्यशाला, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। स्कूल,  महाविद्यालय और विश्वविद्यालयों के एनएसएस, नेहरु युवा केंद्र एवं आदि युवा संगठनों की ओर से भी योग से जुड़े कार्यकमों का आयोजन किया जाएँ, यह शालेय शिक्षा विभाग के पत्रक में दिया गया है। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय योग दिन पर कार्यक्रम आयोजन के संदर्भ में अन्य जानकारी  www.ayush.gov.in इस वेबसाइट उपलब्ध की गई है। जिला स्तर पर जिलाधिकारी और विभागीय स्तर पर विभागीय आयुक्त  योग दिन के उपलक्ष्य में विविध कार्यक्रम आयोजित करने के लिए पहल करें। साथ ही इस उपक्रम के लिए क्रीड़ा एवं युवक सेवा आयुक्त की  राज्यस्तरीय नोडल अधिकारी के रूप नियुक्ती करें। अंतरराष्ट्रीय योग दिन मनाने के लिए प्रशिक्षकों को प्रशिक्षण देने, योग दिन आयोजन के संदर्भ में मार्गदर्शन करने के लिए लोनावला, पुणे के कैवल्यधाम, सांताक्रूझ स्थित द योगा इन्स्टिट्यूट और  पुणे के मामणी अय्यंगार मेमोरियल योगा इन्स्टिट्यूट इन तीन योग संस्थांओं ने सहयोग करने के लिए मान्यता  दी है। अंतरराष्ट्रीय योग दिन के औचित्य पर सभी स्कूलों में योग दिन मनाने की सूचना शालेय शिक्षा एवं क्रीडा विभाग के अंतर्गत सभी क्षेत्रीय कार्यालयों को दी गई है। इसके अलावा सरकारी कार्यालयों में भी अंतरराष्ट्रीय योग दिन मनाया जाएगा।