राहुल गांधी मंगलवार को भिवंडी अदालत में होंगे पेश

 11 Jun 2018  499

मुंबई, (11 जून 2018)-  काँग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार 12 जून को ठाणे जिले के भिवंडी अदालत में पेश होने वाले हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मानहानी मामले में न्यायालय के आदेश अनुसार वह भिवंडी कोर्ट में उपस्थित रहने वाले हैं। राहुल गांधी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर महात्मा गांधी की हत्या करने का आरोप लगाया था। इससे नाराज हो कर आरएसएस के कार्यकर्ता राजेश कुंटे ने राहुल गांधी के खिलाफ आपराधिक मानहानि का मामला दायर किया था। जिसमें कुंटे ने आरोप लगाया था कि उन्होंने संगठन की प्रतिष्ठा पर आंच पहुंचाई है। इस मानहानी के मामले पर विगत मई माह में भिवंडी के न्यायिक मजिस्ट्रेट ए.ए. शेख कि अदालत में सुनवाई हुई। इस मामले में आरोप तय करने से पहले न्यायालय कांग्रेस अध्यक्ष का बयान दर्ज करवाना चाहता हैं। इसके लिए 2 मई को उन्हें कोर्ट में हाजिर होने का आदेश दिया गया था। लेकिन राहुल गांधी कोर्ट में हाजिर नहीं हुए थे। उनके वकील ने कोर्ट में पेशी से छूट के लिए आवेदन दायर किया था। जिसके बाद अदालत नें राहुल गांधी को 12 जून को अदालत में पेश होने के लिए कहाँ था। अदालत के आदेशानुसार राहुल गांधी मंगलवार को भिवंडी अदालत में पेश होंगे। जहा उनका बयान दर्ज किया जाएगा। जिसके बाद मामले कि कारवाई आगे बढ़ेगी।