मुंबई में भारी बारिश बनी मुंबईकरों के लिए आफत

 07 Jun 2018  447

मुंबई, (7 जून 2018)- मुंबई में हुई आज मूसलाधार बारीश के कारण मुंबईकरों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। मुंबई में जगह-जगह जलजमाव होने के कारण लोग घंटों ट्रैफिक में फंसे रहे। रेलवे ट्रैक पर जलजमाव होने के कारण सेंट्रल रूट की ट्रेंने आधे-आधे घंटे देरी से चल रही थी। बीएमसी द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, कुलाबा में 27.6 मिमी बारिश, तो वहीं सांताक्रूज में 37.8 मिमी बारिश दर्ज की गई है। इसके तहत शहर में 27 मिमी, पूर्व उपनगर में 12 मिमी, तो वहीं पश्चिम उपनगर में 21 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जबकि मुंबई समेत पूर्व, पश्चिम उपनगरों में 20 जगहों पर पेड़ गिरने, एक जगह घर का हिस्सा गिरने तो वहीं 2 जगह शार्ट सर्किट होने की शिकायतें बीएमसी में दर्ज की गई है। हालांकि इन घटनाओं के कारण कोई जनहानि नहीं हुई हैं। 

►खुले गटर में गिरने से ढ़ाई साल के बच्चे की हुई मुत्यू

बीएमसी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक चेंबूर इलाके में चीता कैंप स्थित एक गटर में ढ़ाई साल का बच्चा गिर गया, जिसके कारण उसकी मुत्यू हो गई। बच्चे का नाम एहसान परवेज तांबोली था। मामले की जांच स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है।