12 जून को मुंबई में होगा राहुल गांधी का आगमन
07 Jun 2018
427
मुंबई, (7 जून 2018)- कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का 12 जून को मुंबई में आगमन होगा। जिसके तहत कांग्रेस द्वारा उनके स्वागत की तैयारियां और चाक चौबंद जोरों शोरों से किया जा रहा हैं। कांग्रेस के करीबी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, राहुल गांधी 12 जून मंगलवार को भिवंड़ी कोर्ट में पेश होंगे। भिवंडी कोर्ट में पेश होने के बाद राहुल गांधी षणमुखानंद हाल में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से मुलाकात करके उनसे संवाद साधेंगे। गौरतलब है कि 6 मार्च 2014 को राहुल गांधी ने अपनी ही सार्वजनिक सभा में बयान दिया था कि महात्मा गांधी की हत्या के लिए आरएसएस ही जिम्मेदार है, जिसके बाद राजनीति गरमा गई थी, और भिवंडी शहर के बीजेपी कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी पर मानहानि का मुकदमा दर्ज करा दिया था,जिसके उपरांत संबंधित मामले की सुनवाई भिवंडी कोर्ट में की जा रही हैं।