शिवसेना के साथ गठबंधन रहना चाहिए- नितिन गडकरी

 29 May 2018  504

मुंबई, (29 मई 2018)- हमारा शिवसेना के साथ गठबंधन है। हम हिंदुत्व और राष्ट्रीयत्व के मुद्दों पर  एक साथ है। लड़ाई झगड़े तो हर घर में घर के सदस्य आपस में करते रहते है। इसका मतलब वो एक दूसरे के दुश्मन थोड़ी होते है। हर घर में इसतरह की कभी-कभी अनबन परेशानी होती है। ऐसा कहकर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि गठबंधन है और वह रहना चाहिए।